
IFFI जूरी ने कश्मीर फाइल्स को बताया वल्गर, अनुपम खेर ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर IFFI जूरी ने बड़ा बयान देते हुए फिल्म को वल्गर प्रोपेगैंडा बताया और कहा ये हैरान और परेशान करने वाला है. फिल्म को लेकर IFFI जूरी के बयान पर फिल्म स्टार अनुपम खेर ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. खेर ने ट्वीट कर जूरी के प्रमुख इजरायली फिल्म मेकर और जूरी के प्रमुख Nadav Lapid पर निशाना साधा. वहीं फिल्म मेकर अशोक पंडित और अनुपम खेर ने कश्मीरियों का अपमान बता दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












