
ICU से बाहर आए कोरोना से जंग लड़ रहे अनिरुद्ध, अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर
AajTak
अनिरुद्ध ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपने बच्चे को किस करते नजर आ रहे हैं. एक्टर की इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. फैंस समेत सेलेब्स भी अनिरुद्ध के जल्द ठीक होकर घर आने की कामना कर रहे हैं.
टीवी शो पटियाला बेब्स के इंस्पेक्टर हनुमान सिंह यानि अनिरुद्ध दवे अब भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. वे पिछले 22 दिनों से अस्पताल में हैं. राहत की बात ये है कि वे अब आईसीयू से बाहर हैं और रिकवर हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अनिरुद्ध ने इस बात की जानकारी दी है. अनिरुद्ध ने क्या लिखा पोस्ट में? एक्टर ने उनके लिए दुआ मांगने वालों को शुक्रिया अदा कहा है. अपनी पोस्ट में अनिरुद्ध लिखते हैं- शुक्रिया ! सिर्फ छोटा सा शब्द लग रहा है. मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर, आप सबका प्यार, दुलार दुआ, अरदास, आशीर्वाद, प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं. लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हूं. लेकिन जो हिम्मत मिली है मुझे आप सबसे, अरे बड़ी उधारी करदी यार. 14 दिनों के बाद आईसीयू के बाहर अभी थोड़ा बेहतर हूं. 85% लंग्स इंफेक्शन हुआ है, वक्त लगेगा. कोई जल्दी नहीं है. बस अब खुद की सांस लेनी है मुझे. जल्दी मुलाकात होगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












