
ICC Champions Trophy 2025: क्या है ये 'मिनी वर्ल्ड कप'... कभी आतंकी हमला तो कभी कोरोना ने रोका, जानिए चैम्पियंस ट्रॉफी का इतिहास
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले महीने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है. इस टूर्नामेंट की जब शुरुआत हुई थी, तब इसे 'मिनी वर्ल्ड कप' कहा जाता था. इसका इतिहास 27 साल पुराना है. इसका पहला सीजन 1998 में बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया था. तब साउथ अफ्रीका ने यह खिताब जीता था.
ICC Champions Trophy 2025: वर्ल्ड कप नाम सुनकर क्रिकेट फैन्स रोमांचित हो जाते हैं. पिछला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत में ही हुआ था. इसके बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया. मगर फैन्स को एक बार फिर ऐसा ही रोमांच अगले महीने देखने को मिलेगा. फरवरी-मार्च के दौरान 'मिनी वर्ल्ड कप' खेला जाएगा.
दरअसल, अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. इस टूर्नामेंट की जब शुरुआत हुई थी, तब इसे 'मिनी वर्ल्ड कप' कहा जाता था. वैसे इसका तब ऑफिशियल नाम 'ICC नॉकआउट' था. इसका इतिहास 27 साल पुराना है.
पहला सीजन साउथ अफ्रीका ने जीता था
इसका पहला सीजन 1998 में बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया था. तब साउथ अफ्रीका ने यह खिताब जीता था. उसने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. तब इसे हर 2 साल में कराने का फैसला किया था. ऐसे में दूसरा सीजन 2000 में केन्या में हुआ, तब फाइनल में भारतीय टीम को हराकर न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था.
यहां से इस टूर्नामेंट के नाम को बदलने का फैसला किया गया. फिर अगला यानी तीसरा सीजन 2002 में हुआ, तब इसका नाम चैम्पियंस ट्रॉफी रखा गया. श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे सीजन को भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से इसे अपने नाम किया.
2004 में चौथा सीजन इंग्लैंड की मेजबानी में हुआ. तब इंग्लिश टीम को ही हराकर वेस्टइंडीज ने यह खिताब अपने नाम किया. जबकि 2006 सीजन भारत की मेजबानी में हुआ. लेकिन फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर इस बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












