
ICC ने नहीं मानी पाकिस्तान की कोई शर्त, दिया फाइनल अल्टीमेटम, बांग्लादेश को भी झटका
AajTak
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जारी विवाद के बीच ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को किसी भी तरह से दंडित नहीं किया जाएगा लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की तमाम मांगों को मानने से इनकार कर दिया है.
पाकिस्तान को आईसीसी की ओर से एक और तगड़ा झटका लगा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश और पाकिस्तान की शर्तों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. आईसीसी ने साफ कहा है कि बांग्लादेश को इस पूरे घटनाक्रम के लिए किसी भी तरह से दंडित नहीं किया जाएगा और उसे आईसीसी रेवेन्यू में उसका तय हिस्सा मिलता रहेगा.
सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने यह फैसला खुद लिया है और इसमें किसी अन्य बोर्ड का दबाव नहीं है. बांग्लादेश भले ही मौजूदा वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका हो, लेकिन आर्थिक रूप से उसे नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.
बांग्लादेश को मुआवजे के तौर पर टूर्नामेंट देने पर विचार
आईसीसी ने यह भी माना है कि बांग्लादेश पिछले साल महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी से वंचित रहा था. क्योंकि देश में हुए दंगों के चलते यह टूर्नामेंट बांग्लादेश से हटाकर दुबई शिफ्ट कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: भारतीय प्लेयर्स से हाथ मिलाने की जिद पर क्यों अड़ा पाकिस्तान... लाहौर में सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
इसी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी अब बांग्लादेश को अगले चक्र में किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी देने पर विचार कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश को अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी सौंपी जा सकती है, ताकि पिछले नुकसान की आंशिक भरपाई हो सके.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












