
IAS अफ़सर रहे VK Pandian में अपना उत्तराधिकारी क्यों देखते हैं नवीन पटनायक?
AajTak
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के राइट हैंड कहे जाने वाले पूर्व अफ़सर वीके पांडियन ने आज ऑफिशियली उनकी पार्टी ज्वाइन कर ली. उनके आने से पार्टी के डायनामिक्स किस तरह बदल सकते है, सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू मिशन में क्यों हो रही है इतनी देरी, आईपीएल के अगले सीजन के लिए कल प्लेयर्स की रिलीज़ और रिटेन्ड लिस्ट आ गई है. हार्दिक पंड्या के ट्रांसफर से मुंबई और गुजरात की टीमों पर क्या असर होगा और क्या होता है फेमिसाइड, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व निजी सचिव वी के पांडियन ने आज बीजू जनता दल यानि BJD जॉइन कर लिया है. एक महीने पहले की बात है - 2000 बैच के IAS अधिकारी रहे पांडियन ने अपने पद से VRS ले लिया था. और रिटायरमेंट अनाउन्स करते ही सीएम पटनायक ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए '5T इनिशिएटिव' का चेयरमैन बना दिया.
12 साल पहले पांडियन मुख्यमंत्री कार्यालय में शामिल हुए थे और तब से नवीन पटनायक के प्राइवेट सेक्रेटरी बने रहे. इस दौरान उन्होंने पटनायक सरकार के कई अहम फैसलों में खास भूमिका निभाई है. और यही कारण है कि ओडिशा के सियासी गलियारों में उन्हें सीएम नवीन पटनायक का दाहिना हाथ कहा जाने लगा, सुनिए 'दिन भर' में.
उत्तरकाशी: उम्मीद पर रेस्क्यू टिका है!
इस बार की दिवाली जिन 41 लोगों पर आफत का अंधेरा लेकर आई, वो अब तक दिन का उजाला नहीं देख पाए हैं. आप समझ ही गए होंगे... उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की बात हो रही है. आज उन्हें उस टनल में दिन गुजारते 15 दिन हो गए हैं. हर रोज हम रेस्क्यू ऑपरेशन के किसी नए तरीके के बारे में जरूर सुनते हैं लेकिन इसके कुछ ही घंटों में फेल होने की खबर भी आ जाती है. 4-5 दिन पहले हमने बात की थी कि किस तरह ऑगर मशीन के जरिए ड्रिलिंग कर के मजदूरों का निकालने का प्लान बना है. प्लान पर काम भी शुरू हो गया लेकिन फिर पता चला कि वो मशीन भी ड्रिलिंग के दौरान फंस गई और ऑपरेशन रोक देना पड़ा. कल से लेकर आजतक इस मशीन का मलबा निकाला गया और अब प्रशासन मैन्युअल ड्रिलिंग के सहारे आगे बढ़ रहा है. इस तरह की ड्रिलिंग के लिए रैट माइनर्स जो मैन्युअल ड्रिलिंग के एक्सपर्ट माने जाते हैं उन्हें बुलाया गया है. किस तरह से होगी ये ड्रिलिंग इस पर हम आएंगे लेकिन अब तक क्या हुआ है इस ऑपरेशन के दौरान और मजदूरों तक पहुँचने से हम कितना दूर हैं, सुनिए 'दिन भर' में.
गुजरात से 'हार्दिक' विदाई कैसे होगी भरपाई?
भारत में क्रिकेट को खेल नहीं, बारहमासा मिलने वाले फल की तरह देखा जाना चाहिए. अभी कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हुआ था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड कप निपटते ही ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो गई, जिसमें इंडिया शुरूआती 2 मैच जीत भी चुका है. लेकिन चर्चा का बाज़ार गर्म है आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर. क्योंकि बड़ा उलटफेर हुआ है वहां. हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया है. दरअसल, लीग के अगले सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. सभी 10 टीमों को मिलाकर कुल 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है, जो बाद में ऑक्शन की प्रक्रिया में शामिल होंगे, सुनिए 'दिन भर' में.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










