
Hyderabad: MLA बनकर महिलाओं को देता शादी का झांसा, सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट से करता था ठगी
AajTak
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी का एक युवक शादी के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहा था. युवक खुद को यानम के MLA गोल्लपल्ली श्रीनिवास अशोक बताकर सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था. आरोपी जोगदा वम्शी कृष्ण महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगता था. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने MLA बनकर महिलाओं से शादी के नाम पर ठगी की. आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी निवासी जोगदा वम्शी कृष्ण के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी वम्शी कृष्ण ने यानम के विधायक गोल्लपल्ली श्रीनिवास अशोक की फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाए. वह Shaadi.com, इंस्टाग्राम और तेलुगु मैट्रिमोनी ऐप पर MLA बनकर एक्टिव रहता था.
मैट्रिमोनी ऐप पर MLA बनकर महिलाओं से ठगी
MLA के नाम और पहचान का फायदा उठाकर वम्शी कृष्ण महिलाओं से दोस्ती करता और शादी का झांसा देता. पहले विश्वास जीतता और फिर ठगी कर लेता. यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक महिला ने ठगी की शिकायत की.
पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












