
Hrithik Roshan की 'गर्लफ्रेंड सबा आजाद' का ध्यान रख रहा परिवार, किया ये स्पेशल काम
AajTak
सबा आजाद ऋतिक की फैमिली के इतना करीब आ चुकी हैं कि बात खाने तक आ पहुंची है. सबा सिर्फ फैमिली ही नहीं, बल्कि ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान के भी करीब हैं. सबा जिस तरह ऋतिक की फैमिली से घुलती-मिलती दिख रही हैं. देख कर लग रहा है कि दोनों जल्द ही रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं.
सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) लाइफ में आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं. इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Saba Azad) के प्यार के चर्चे हैं. दोनों को अकसर ही साथ घूमते-फिरते देखा जा जाता है. यहां तक अब तो बात फैमिली तक पहुंच चुकी है. सबा, ऋतिक के परिवार से काफी घुली-मिली नजर आती हैं. ये बात हम दावे के साथ ऐसा क्यों कह रहे हैं? इस बारे में भी आगे बात कर लेते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












