
Horoscope 28 January 2022 : एकादशी पर भगवान विष्णु की बनने जा रही है इन राशि वालों पर कृपा, जानें राशिफल
ABP News
Horoscope 28 January 2022: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन एकादशी की तिथि है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. जानते हैं राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 28 January 2022, Rashifal, Daily Horoscope :पंचांग के अनुसार 28 जनवरी 2022, शुक्रवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे षटतिला एकादशी भी कहा जाता है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है. ये सभी मिलकर इन राशि वालों पर क्या प्रभाव डालेगें, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशिफल (Aries Horoscope)- मेष राशि वालों को इस दिन धन और सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. आज बड़े निर्णय सोच समझ कर लें. बेहतर यही होगा कि पूंजी और करियर से जुड़े निर्णय में जीवन साथी या किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लें. इससे सफलता मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी. वादे पूरे करने में मुश्किल आ सकती है. भगवान विष्णु की पूजा आज के दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












