
Hong Kong flight: हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध
AajTak
India to Hong Kong flight: कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और नेपाल से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी.
दुनियाभर में कोरोना के कम होते केस को देखते हुए हांगकांग ने भारत और अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. ये फैसला 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. इसके अलावा होटल में क्वारंटीन होने का समय भी घटाकर आधा कर दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए व्यक्ति का कोरोना टेस्ट निगेटिव आना जरूरी है.
बता दें कि हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और नेपाल से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी. हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम के मुताबिक दूसरे प्रतिबंध भी धीरे-धीरे हटाने पर विचार किया जा रहा है. लेकिन यह सब अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे प्रतिबंध जारी रहेंगे.
हांगकांग में संक्रमण की रफ्तार कम होने पर बाकी प्रतिबंधों को 21 अप्रैल से हटाया शुरू किया जाएगा. सबसे पहले रात में रेस्टोरेंट खुलने की अनुमति दी जाएगी और 4 लोगों के एक साथ बैठकर खाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा. इसके बाद जिम, मसाज पार्लर और सार्वजनिक मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे. लैम ने बताया कि जल्द ही आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही सामूहिक जांच की योजना को भी रोक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर फिर से सामूहिक जांच पर विचार करेगी.
हांगकांग दूसरे चरण में बार और खेल से जुड़े आयोजन शुरू करेगा. इस दौरान रेस्टोरेंट की टेबल पर लोगों की लिमिट बढ़ाकर 8 कर दी जाएगी. तीसरे चरण में ज्यादातर प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे. सिर्फ मास्क और वैक्सीनेशन की जरूरत बरकरार रहेगी.
3 हफ्ते बाद आए सबसे कम केस
बता दें कि हांगकांग में रविवार को कोरोना के 14,149 केस सामने आए हैं. यहां संक्रमण के कारण 246 लोगों की मौत भी हुई है. रविवार को आए कोरोना केस पिछले 3 हफ्तों में सबसे कम हैं. इससे पहले हांकांग में एक दिन के अंदर 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










