
Honda SP125: कम कीमत...10 साल की वारंटी और बहुत कुछ! होंडा ने लॉन्च किया इस किफायती बाइक का 'स्पोर्ट एडिशन'
AajTak
Honda SP125 के नए स्पोर्ट्स एडिशन (Sports Edition) में कंपनी ने नए ग्रॉफिक्स को शामिल किया है, जिससे बाइक को स्पोर्टी लुक और डिजाइन मिलता है. ग्राहक इस बाइक के साथ 10 साल की वारंटी का लाभ उठा सकते हैं.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी मशहूर बाइक Honda SP125 के नए स्पोर्ट्स एडिशन (Sports Edition) को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी ने इस बाइके लॉन्च के साथ ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी अधिकृत डीलरशिप और वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी है.
नई SP125 Sports Edition में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है. हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल चेंजेज नहीं किए गए हैं. नए लॉन्च के बारे में बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि, "शुरुआत से ही होंडा SP125 प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपने एडवांस फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और परफॉर्मेंस के चलते मशहूर है. हमें उम्मीद है कि इसका नया स्पोर्ट्स एडिशन ग्राहकों को और भी आकर्षित करेगा."
बता दें कि, हाल ही में, जापानी कंपनी होंडा ने अपने SP160 को शामिल करके एसपी रेंज का विस्तार किया था और इसे यूनिकॉर्न 160 से थोड़ा ऊपर रखा गया है. इसमें मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स के साथ एक फ्लोटिंग डिजाइन वाला फ्यूल टैंक दिया गया है. बाइक के बॉडी पैनल के साथ-साथ अलॉय व्हील्स पर नए लाइंस देखने को मिलते हैं.
मिलते हैं ये फीचर्स:
फीचर्स के तौर Honda SP125 में एलईडी हेडलैंप, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कि गियर पोजिशन, स्पीड, फ्यूल-गेज जैसी बेसिक इंफॉर्मेशन देता है. इसके अलावा बाइक के इंजन मैकेनिज्म में कोई परिवर्तन नहीं है. इस बाइक में पहले की ही तरह 123.94 cc की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो कि 10.7 hp की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
मिल रही है 10 साल की वारंटी:

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












