
Hiranandani vs Mahua: दर्शन हीरानंदानी की पूरी चिट्ठी, महुआ मोइत्रा का पूरा जवाब, अडाणी को लेकर संसद में सवालों की मिस्ट्री क्या है?
AajTak
हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने अपना हलफनामा दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप के बारे में संसद में सवाल उठाने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था. TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कैश फॉर क्वेरी मामले में फंसी महुआ मोइत्रा का मामला संसद की एथिक्स कमिटी के पास है.
TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कैश फॉर क्वेरी मामले में फंसी महुआ मोइत्रा का मामला संसद की एथिक्स कमिटी के पास है. संसद की आचार समिति 26 अक्टूबर को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ "कैश-फॉर-क्वेरी" शिकायत पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय आनंद देहाद्राई की सुनवाई करेगी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर अडानी समूह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी की ओर से संसद में "सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने" का आरोप लगाया था.
महुआ पर लगे हैं ये आरोप अब इस आरोप के बाद, मामले में रियल एस्टेट अरबपति निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी सरकारी गवाह बन गए हैं. दर्शन ने दावा किया कि उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछने के लिए महुआ की संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था. दर्शन का बयान मोइत्रा की तरफ से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर मानहानि मामले में शुक्रवार को सुनवाई से पहले आया है. अब इस मामले में देखते हैं कि दर्शन हीरानंदानी की पूरी चिट्ठी में क्या लिखा है और महुआ मोइत्रा का पूरा जवाब क्या है.
दर्शन हीरानंदानी ने दिया ये हलफनामा हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने अपना हलफनामा दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप के बारे में संसद में सवाल उठाने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था. अपने हलफनामे में उन्होंने स्वीकार किया है कि सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की कंपनी के एलएनजी टर्मिनल के बजाए ओडिशा में धामरा एलएनजी आयात सुविधा केंद्र को चुनने के बाद उन्होंने अडानी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछने के लिए मोइत्रा के संसदीय लॉगिन का इस्तेमाल किया था.
महुआ ने कारोबारी से ली ऐशो-आराम के लिए मदद रियल स्टेट कारोबारी हीरानंदानी ने दावा किया है कि टीएमसी सांसद ने महंगे लग्जरी आइटम (हैंडबैग वगैरह), दिल्ली में उनके बंगले की मरम्मत, यात्रा खर्च, छुट्टियों के अलावा देश और दुनिया में अलग-अलग जगहों पर यात्राओं के लिए उनसे कई बार मदद ली है. कारोबारी का कहना है साल 2017 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में महुआ मोइत्रा से मुलाकात हुई थी. इस भेंट के बाद वह पिछले कुछ वर्षों में उनकी करीबी निजी दोस्त बन गईं. हीरानंदानी का यह भी कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार है वहां बिजनेस बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी.
दर्शन हीरानंदानी के एफिडेविट में क्या लिखा है-
- मैं महुआ को 2017 से जानता हूं. तब मैं उनसे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में मिला था. उस वक्त महुआ बंगाल में विधायक थीं और समिट में उद्योगपतियों से मिली थीं. उस मुलाकात के बाद मैं और महुआ लगातार संपर्क में रहे और धीरे-धीरे करीबी दोस्त बन गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












