
Heat Wave Alert: जून की जानलेवा गर्मी! यूपी-बिहार में प्रचंड लू का कहर, हीट स्ट्रोक से 98 लोगों की मौत
AajTak
IMD Heat Wave Alert: यूपी-बिहार समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की चपेट में है. भीषण गर्मी और लू के कारण यूपी और बिहार में पिछले तीन दिनों में हीट स्ट्रोक से जान गंवाने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है. मौसम विभाग ने 19 जून तक ऐसी ही गर्मी का सितम जारी रहने की संभावना व्यक्त की है.
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश और बिहार में जून की जानलेवा गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. यूपी के बलिया में बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक के कारण 3 दिन में 54 लोगों की मौत हो गई तो वहीं, पटना में पिछले 24 घंटे में गर्मी से बीमार 35 लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी 9 लोगों की मौत हुई है.
भीषण गर्मी और लू के कारण यूपी और बिहार में पिछले तीन दिनों में हीट स्ट्रोक से जान गंवाने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है. बता दें कि यूपी-बिहार समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी और बिहार के कई जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिहार के बांका, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा,नवादा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा में भीषण हीट वेव की चेतावनी दी है. आरा में लू लगने से अब तक 10 से 12 लोगों की मौत हुई है. गर्मी के बीच बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक से अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बेहोशी और दम फुलने के साथ-साथ ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. वहीं, यूपी को भी भीषण लू और गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है.
पटना में 24 घंटे में 35 लोगों की मौत, 24 जून तक स्कूल बंद
पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर गर्मी से बीमार 35 लोगों की मौत हुई है. एनएमसीएच में 19 मरीजों की जान गई तो वहीं, पीएमसीएच में 16 मरीजों की मौत हुई है. बिहार के अन्य जिलों में लू लगने से 9 लोगों ने जान गंवाई है. बेगूसराय, सासाराम और नवादा में दो–दो लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर और औरंगाबाद में एक-एक शख्स की जान गई. मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं. पटना में 24 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. इससे पहले 19 जून को स्कूल खुलने वाले थे.
बलिया में गर्मी से गई 54 लोगों की जान

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







