
Heat Wave से पूरा देश परेशान, देखिए सबसे गर्म 15 शहरों की लिस्ट और वहां कितना है तापमान
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इसमें महाराष्ट्र के कई शहर शामिल हैं.
अप्रैल का महीना अपने आखिरी दौर में है और गर्मी का सितम भी लगातार बढ़ता जा रहा है. देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 अप्रैल के लिए 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही देश के शहरों के तापमान में भी भारी बढ़त दर्ज की जा रही है. आलम ये है कि अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है.
इन 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेष और पुडुचेरी के यानम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इसके अवाला कई शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है. इसमें महाराष्ट्र के कई शहर शामिल हैं.
इन राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक तापामान
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया.
वहीं, उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पंजाब, उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी 3 से 5 डिग्री तक तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकनाल, राजस्थान, विदर्भ, अंडमान निकोबार में 2 से 3 डिग्री सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












