
Heart failure and sex: दिल के मरीजों के लिए कितना सेफ है सेक्स? बरतें ये सावधानियां
AajTak
हाल ही में बेंगलुरु में रहने वाले 67 वर्षीय एक शख्स की सेक्स के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. हृदय संबंधित बीमारियों से जूझ रहे बहुत से लोगों को लगता है कि सेक्स करने से हार्ट अटैक आने का खतरा काफी ज्यादा होता है. आइए जानते हैं क्या है एक्सपर्ट्स की राय.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहने वाले 67 वर्षीय कारोबारी की हाल ही में सेक्स के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस शख्स की पिछले साल ही एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी. इस खबर के सामने आने के बाद फिर से सवाल उठ गया है कि क्या हृदय रोगियों के लिए सेक्स सेफ होता है? आइए समझते हैं एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं.
अक्सर देखा जाता है कि हार्ट अटैक के मरीजों को कोई भी शारीरिक एक्टिविटीज करते समय काफी ज्यादा थकान और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सेक्स भी एक तरह की शारीरिक क्रिया ही है.
मेयो क्लिनिक के मुताबिक, सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज है. सेक्स करने के दौरान किसी भी व्यक्ति को उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है जितनी सीढ़ियां चढ़ने के दौरान. ऐसे में हार्ट अटैक और हार्ट सर्जरी करवा चुके लोगों को अक्सर इस बात की चिंता सताती है कि सेक्स करने से उनकी यह समस्या और भी ज्यादा न बढ़ जाए.
मेयो क्लिनिक के अनुसार, दिल के रोगों की दवाइयों का सेवन करने से व्यक्ति की यौन इच्छा पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. हार्ट फेलियर के बहुत से मरीजों का कहना है कि अपनी हार्ट हेल्थ की वजह से वह लोग काफी कम सेक्स कर पाते हैं.
द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक सेक्स की वजह से हार्ट अटैक आना काफी रेयर होता है. लेकिन अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो सेक्स ना करना आपके लिए तब तक एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है जब तब आपका डॉक्टर इस बात की पुष्टि नहीं कर देता कि आपका हार्ट पूरी तरह से ठीक है.
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. कलीम अहमद कहते हैं कि ऐसे बहुत से मामले आजकल देखे जा रहे हैं जिसमें फिजिकल एक्टिविटीज करते हुए लोगों को हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी किसी सर्जरी के बाद अगर आप हैवी फिजीकल या सेक्सुअल एक्टिविटी करते हैं तो इससे खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है. डॉ. कलीम ने बताया कि जब भी आप कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











