
He deserves it... नेतन्याहू ने ट्रंप को पहना दिया 'शांति का नोबेल', पोस्ट की AI फोटो
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक प्लेटफॉर्म से कई बार कह चुके हैं कि शांति का नोबेल उन्हें ही मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए हैं.
2025 का शांति नोबेल पुरस्कार आखिरकार किसे मिलेगा? इसका ऐलान कल नॉर्वे की नोबेल कमेटी कर देगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को इस पुरस्कार का हकदार मान रहे हैं. वह समय-समय पर इसका जिक्र भी करते रहे हैं कि वह इसके हकदार हैं. लेकिन पुरस्कार की घोषणा से एक दिन पहले ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ अपनी एक AI तस्वीर शेयर की है.
इस तस्वीर में नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शांति का नोबेल मेडल पहनाते नजर आ रहे हैं. इस एआई तस्वीर में ट्रंप खुशी से अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ही नेतन्याहू ने लिखा नोबेल का शांति पुरस्करार और वह (ट्रंप) इसके हकदार हैं.
इस बीच खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप रविवार को जेरुशलम में हो सकते हैं. इजरायल के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी जानकारी दी. बता दें कि नोबेल पीस प्राइज की घोषणा से पहले अमेरिका के व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘द पीस प्रेसिडेंट’ की नई उपाधि दी है. दरअसल, नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के ऐलान के एक दिन पहले ही इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित गाजा शांति योजना के पहले चरण के लिए अपनी सहमति दे दी है.
बता दे कि ट्रंप पिछले महीनों में कई बार दोहरा चुके कि उनकी ट्रेड डिप्लोमेसी ने कई देशों में जंग रुकवाई है. यहां तक कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान लड़ाई को भी रोकने का श्रेय लेते रहे, जबकि भारत ने हर बार इससे इनकार किया है.
अमेरिका में ट्रंप की छवि काफी ध्रुवीकृत रही है. उनके कार्यकाल में कई विवादित चीजें हुई. इस बार वे इमिग्रेशन को लेकर एंग्री यंग मैन बने हुए हैं, जिससे एक तबका ये मान रहा है कि ट्रंप की मानवाधिकार में खास दिलचस्पी नहीं है. लेकिन ट्रंप कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह शांति के इस पुरस्कार के हकदार हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










