
Hasan Ali Fight: ‘पर्सनल नहीं होना चाहिए...’, लाइव PC में PAK क्रिकेटर और पत्रकार भिड़े, Video
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार से तीखी बहस हो गई. इस बहस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Hasan Ali Fight: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का नया सीजन शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के ड्राफ्ट का ऐलान हो गया है. कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम भी बदली है. इस बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपनी टीम के साथ हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. इसमें हसन अली से एक पत्रकार ने सवाल किया, जिसपर वह भड़क गए. पाकिस्तानी पत्रकार ने हसन अली से उनके टीम बदलने को लेकर सवाल करना चाहा, लेकिन हसन अली ने उन्हें बीच में ही टोक दिया और अगले सवाल की ओर जाने लगे. तभी पत्रकार ने उन्हें फिर कहा कि पहले उनका सवाल सुन लें, अगर जवाब नहीं देना है तो ठीक है लेकिन सवाल सुन लें. What happened to Hassan Ali?! What did @anussaeed1 say to him on Twitter? pic.twitter.com/C6vCFGINv0

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












