
Hardeep Singh Nijjar की हत्या के मुद्दे पर फिर आया America का बयान, कही ये बात
AajTak
अमेरिका ने एक बार फिर हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के मामले में बयान दिया है. यूएस की तरफ से कहा गया है कि वह कनाडा के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं. इससे पहले भी अमेरिका निज्जर की हत्या के मामले में बयान जारी कर चुका है.
कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका का एक बार फिर बयान आया है. अमेरिका ने कहा है कि वह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के संपर्क में है. यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम कनाडा से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं.
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कनाडा और भारत के बीच चल रही टेंशन में अमेरिका अपनी अलग कूटनीति पर चल रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी, लेकिन कनाडा ने इसका मतलब कुछ और समझा, जिसके बाद भारत पर निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया.
NYT की यह रिपोर्ट तब थी आई जब कनाडा में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा था कि 'फाइव आईज साझेदारों के बीच साझा खुफिया जानकारी थी, जिसने कनाडाई धरती पर एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत के खिलाफ आक्रामक आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया था.'
ये भी पढ़ें: कनाडा, ट्रूडो, निज्जर... जयशंकर और US विदेश मंत्री की मुलाकात में क्या हुई बात?
कैसे हुई थी निज्जर की हत्या?
18 जून 2023 में कनाडा के Surrey में निज्जर की हत्या हुई थी. निज्जर को मंदिर की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मारी गई थी. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच के मुताबिक निज्जर को दो हमालवारों ने गोली मारी थी. घटनास्थल के पास ही तीसरा शख्स एक गाड़ी लेकर खड़ा हुआ था. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर इस गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे. इस मामले में अब तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












