
Happy Republic Day 2025: देशभक्ति के इन मैसेज से गणतंत्र दिवस को बनाएं खास, दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे करें विश
AajTak
Republic Day Wishes 2025: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp के जरिए देशभक्ति से भरे मैसेज के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
Republic Day wishes: 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है. पूरे भारत में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है. 26 जनवरी के खास मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp के जरिए देशभक्ति से भरे मैसेज भेजकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं और Republic Day Wish कर सकते हैं.
>ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस एक हिन्दुस्तानी है गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
> मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है, यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है, इसकी जितनी तारीफ करूं कम है क्यूंकि यह हमारा हिन्दुस्तान है.Happy Republic Day 2025
>अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए एक बार मरकर देखो वतन के लिए तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिएHappy Republic Day
>वीरों के बलिदान की कहानी है ये मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करनागणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
>देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, हिन्दुस्तानी हैं हम! Happy Republic Day 2025

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








