
Hanuman Jayanti 2025 kab hai: कब है हनुमान जयंती? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
AajTak
Hanuman Jayanti 2025 kab hai: सनातन धर्म में हनुमान जयंती बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है. पूरे भारत में हनुमान जयंती का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना की जाती है. तो आइए जानते है कि हनुमान जयंती की सही तिथि और पूजन शुभ मुहूर्त क्या है.
Hanuman Jayanti 2025 kab hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जी का प्राकट्य चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था. वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि हनुमान जी का अवतरण छोटी दीपावली को हुआ था. हनुमान जयंती पर हनुमान जी की विशेष पूजा करने का प्रावधान है, ऐसा करके हम अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर कर सकते हैं. इस दिन विशेष तरह के प्रयोगों से हम ग्रहों को भी शांत कर सकते हैं. शिक्षा, विवाह के मामले में सफलता और कर्ज से मुक्ति के लिए ये दिन अति विशेष होता है. इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी.
हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है. हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है ऐसा कहते हैं कि हनुमान जी के नाम मात्रा से हर तरह का संकट और भय दूर हो जाता है. पूरे भारत में हिंदू धर्म के लोग इस दिन को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं. तो आइए जानते है तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व.
हनुमान जंयती 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2025 Shubh Muhurat)
इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा. इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और इस समापन 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था, इसलिए इस दिन कई मंदिरों में भोर से सूर्योदय तक पूजा, अनुष्ठान किया, भजन, कीर्तन किया जाता है.
ऐसे करें हनुमान जी की पूजा (Hanuman Jayanti Pujan Vidhi)
हनुमान जयंती का दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और फिर स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र पहनें. उसके बाद हनुमान जी की पूजा की तैयारी करें. आप चाहें तो बजरंगबली की घर के मंदिर में पूजा कर सकते है या मंदिर भी जा सकते हैं. इस दिन जो कोई व्यक्ति सच्चे मन से संकल्प लेकर हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करता है, उसकी हर मनोकामना स्वयं हनुमान जी पूरा करते हैं. साथ ही आप हनुमान जी को उनका प्रिय भोग चढ़ाते हैं तो उनपर हनुमान जी अपनी कृपा बरसाते हैं. उनको बूंदी के लड्डू, मीठा पान, गुड़, केले का भोग जरूर लगाएं. कई भक्त इस अवसर पर उपवास भी रखते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











