
Gyanvapi News: मुस्लिम पक्ष नहीं, विशाल सिंह के कहने पर मुझे हटाया गया, साथी कोर्ट कमिश्नर पर भड़के अजय मिश्रा
AajTak
सर्वे टीम से हटाए जाने के बाद कमिश्नर Ajay Mishra ने कोर्ट कमिश्नर Vishal Singh पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे राजनीति का शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन पर कार्रवाई मुस्लिम पक्ष के कहने पर नहीं हुई, बल्कि विशाल सिंह के कहने पर उन्हें हटाया गया है.
Gyanvapi Advocate Commissioner Removal: ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा हो चुका है. गुरुवार (19 मई) को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की जाएगी. सर्वे टीम से मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है. इसके बाद रिपोर्ट जमा करने की जिम्मेदारी कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह के पास आ गई है. इस काम में अजय सिंह उनकी मदद करेंगे.
वहीं, सर्वे टीम से हटाए जाने के बाद अजय मिश्रा ने कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे राजनीति का शिकार हुए हैं. उन पर मुस्लिम पक्ष के कहने पर कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि विशाल सिंह के कहने पर उन्हें हटाया गया है.
उन्होंने विशाल सिंह के नाम एक संदेश भी दिया है. अजय मिश्रा ने कहा कि खुद उठने के लिए किसी और को गिराना नहीं चाहिए. मैं अपने आप में सही था, अगर मुझसे दिक्कत थी तो आकर बात करनी चाहिए थी, उन्होंने यह बहुत गलत किया.
अजय मिश्रा ने कहा कि मुझे हटाए जाने की वजह पता नहीं है. बस विशाल सिंह को आपत्ति है. उन्हें मेरे सामने बैठकर बताना चाहिए कि मैंने क्या गलत किया है. यह राजनीति है. मैं इस राजनीति को समझ गया हूं, मेरा सीधापन ही मेरी गलती है.
मिश्रा ने आगे कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है, लेकिन विशाल ने जो किया वह गलत किया. मेरे ऊपर आरोप लगाए गए. सर्वे के दौरान मैं अपने रास्ते जाता था, वह अपने रास्ते. मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. लेकिन कोर्ट का सम्मान है. इसलिए चुप बैठूंगा. मैं अपनी जगह सही हूं, कोई गलत काम नहीं किया, मेरी आत्मा यह जानती है.
सुप्रीम कोर्ट और ट्रायल कोर्ट दोनों में हुई सुनवाई

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








