
Gyanvapi मस्जिद में वजूखाना-शौचालय शिफ्ट करने की याचिका, एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की भी मांग
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे का काम पूरा हो गया है. अब सरकारी वकील ने मंगलवार को याचिका दायर करके एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही वजूखाने और शौचालय को शिफ्ट करने की मांग की गई है.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच आज कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश होनी है. रिपोर्ट को लेकर अभी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. इस बीच सरकारी वकील ने मंगलवार को याचिका दायर करके एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की है. इसके साथ ही वजूखाने और शौचालय को शिफ्ट करने की मांग की गई है.
ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक सर्वे का काम चला. तीन दिनों में की गई ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर सर्वेक्षण की रिपोर्ट आज किसी भी सूरत में पेश नहीं की जा सकेगी. यह दावा एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने किया है. उन्होंने कहा कि आज रिपोर्ट नहीं पेश की जाएगी, उसके लिए 3 दिन का समय मांगा जाएगा.
लेकिन स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने यह कह करके सस्पेंस पैदा कर दिया कि आज ही रिपोर्ट पेश की जा सकती है. तो वहीं अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 10 घंटे की वीडियोग्राफी, 1500 फोटोग्राफ है, इस वजह से 3 दिन की सर्वेक्षण रिपोर्ट को आज अदालत के समक्ष पेश कर पाना कठिन है, हम शुक्रवार तक का समय मांग सकते हैं.
इस बीच प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष के वकील रईस अहमद अंसारी का कहना है कि वजू खाने में दिख रही आकृति शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है. उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो की भी पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने का ही है, लेकिन वह शिवलिंग नहीं है बल्कि फव्वारा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








