
Gujarat Elections 2022: मोरबी-मालिया विधानसभा सीट पर BJP कायम रख पाएगी वर्चस्व?
AajTak
Gujarat assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा में मोरबी-मालिया विधानसभा 65 पर भाजपा लगातार पांच बार जीत हासिल कर चुकी है. 2017 के विधानसभा चुनाव में मोरबी-मालिया विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कांतिभाई अमृतिया को 85987 वोट मिले और उनके सामने खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रिजेश मेरजा को 89396 वोट मिले थे. इसके बाद ब्रिजेश भाजपा में आ गए.
Gujarat assembly Elections 2022: गुजरात में आने वाले चंद महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं. ऐसे में आज हम आपको मोरबी-मालिया विधानसभा सीट के राजनीतिक गणित के बारे में बताएंगे. मोरबी सीट पर अभी भाजपा काबिज है, जबकि बाकी की दो टंकारा और वांकानेर सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. मोरबी मालिया सीट पर पिछले 35 साल से भाजपा का दबदबा रहा है. पाटीदार अनामत आंदोलन के बाद भाजपा ने इस सीट को खो दिया था. इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को अपने खेमे में लेकर उपचुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाया और जीत दर्ज की.
राजनीतिक पृष्ठभूमि
1995 से लेकर 2012 तक भाजपा के पक्ष से कांतिभाई अमृतिया ने लगातार पांच बार जीत हासिल की. इसके बावजूद उन्हें एक भी बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. 2017 के चुनाव में जो नतीजे आए थे, उन पर नजर डालें तो भाजपा के कांतिभाई अमृतिया को 85987 वोट मिले और उनके कांग्रेस प्रत्याशी ब्रिजेश मेरजा को 89396 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी 3409 वोटों से जीते थे. बाद में विधायक ब्रिजेश मेरजा भाजपा में शामिल होने के बाद 2020 में हुए बाय इलेक्शन में भाजपा के प्रत्याशी रहे. चुनाव में उन्हें 64711 वोट मिले, जबकि उनके सामने खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी जयंतीभाई पटेल को 60062 वोट मिले. इस उपचुनाव में दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए ब्रिजेश मेरजा 4649 वोटों से जीते. वर्तमान में ब्रिजेश मेरजा पंचायत मंत्री हैं.
मोरबी विधानसभा का परिचय
मोरबी शहर को सौराष्ट्र का पेरिस भी कहा जाता है. मोरबी को औद्योगिक नगरी का भी दर्जा मिला हुआ है. मोरबी में विश्वविख्यात टाइल्स और घड़ी बनाने की फैक्ट्रियां हैं. टाइल्स उत्पादन में मोरबी विश्व के दूसरे नंबर पर है. चाइना के बाद विश्व में सबसे ज्यादा टाइल्स मोरबी में बनती हैं. भारत में बनने वाली टाइल्स में से तकरीबन 80 फीसदी मोरबी में बनती है. गुजरात के विकास में मोरबी का अहम हिसा है. मोरबी में तकरीबन एक हजार से भी ज्यादा सिरेमिक फैक्ट्री हैं. विश्व के 200 से ज्यादा देशों में मोरबी की टाइल्स जाती हैं.
राजनीतिक स्थिति

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







