
Gujarat: स्कूल ने 'जय श्री राम' का नारा लगाने वाले छात्रों से लिखवाया माफीनामा, मचा हंगामा
AajTak
Gujarat News: जय श्री राम के नारे लगाने के मामले में दो छात्रों को सजा देने वाला स्कूल अब बैकफुट पर आ गया है. छात्रों के अभिभावकों और हिंदू संगठनों के विरोध के चलते मिशनरी स्कूल को माफी मांगनी पड़ी.
गुजरात के वलसाड़ जिले में वापी के सेंट मैरी स्कूल में 'जय श्री राम' का नारा लगाने को लेकर हंगामा मचा हुआ है. धार्मिक नारे लगाने के मामले में 9वीं के दो छात्रों को मिशनरी स्कूल ने निकालने की धमकी दी और अभिभावकों से माफीनाम तक लिखवा लिया. मामले ने तूल पकड़ा तो अब स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया है.
दरअसल, मिशनर स्कूल सेंट मैरी में 9वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों ने एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाया. स्कूल प्रशासन ने इसे धार्मिकता और स्कूल के नियमों के खिलाफ बताते हुए छात्रों को घुटनों के बल बिठा दिया और बाद में दोनों से माफी पत्र भी लिखवा लिया गया. इसके चलते विवाद और बढ़ गया. बच्चों के अभिभावक हिंदू संगठन के साथ स्कूल पहुंच गए. गुस्से को देखते हुए स्कूल ने बाद में माफी मांगी.
हिंदू संगठन के नेता सुशील यादव का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मिशनरी स्कूल ने बच्चों के साथ इस तरह का बर्ताव किया हो, इसे पहले भी सावन माह या फिर हिंदू त्योहारों के मौके पर बच्चे जब हाथ में कलावा भी बांध कर आते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. वहीं, स्कूल प्रशासन का विरोध करते हुए प्रताड़ित छात्रों के अभिभावकों और हिंदू संगठनों ने स्कूल परिसर में 'जय श्री राम' के नारे लगाए. मामला ज्यादा तूल न पकड़ ले इसलिए स्कूल प्रशासन ने माफी मांग ली. इस मामले से जुड़ा वीडियो भी हिंदू संगठन ने वायरल किया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








