
Gujarat: फेसबुक पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ फोटो शेयर करना पड़ा भारी, बीजेपी नेता सस्पेंड
AajTak
गुजरात के भाजपा नेता को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर फोटो शेयर कर बधाई देना भारी पड़ गया. भगवंत मान के साथ ली गई फोटो फेसबुक पर शेयर करने पर पार्टी ने भाजपा नेता को छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. भाजपा नेता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है.
भारतीय जनता पार्टी के नेता किशन सिंह सोलंकी को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ली गई फोटो को फेसबुक पर शेयर करना भारी पड़ गया है. पंजाब के सीएम के साथ फोटो सामने आने के बाद पार्टी ने किशन सिंह को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने किशन सिंह को 6 साल के लिए सस्पेंड किया है. किशन सिंह सोलंकी बीजेपी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.
जानकारी के अनुसार, किशन सिंह सोलंकी अहमदाबाद जिले के पूर्व मीडिया संयोजक और भाजपा की डिबेट टीम के सदस्य रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते उनके साथ की एक तस्वीर साझा की थी. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया.
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन प्लान बना रही है बीजेपी
इस बार भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर रही है. इसको लेकर पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. गुजरात के चुनावी मैदान में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को कई तरह की गारंटी दे रही है.
ऐसे में इस गारंटी का तोड़ कैसे निकाला जाए, इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने में लगी हुई है. वहीं इस तरह के चुनावी माहौल में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ निलंबित भाजपा नेता की यह तस्वीर बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ा सकती है.
बता दें कि साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों को लुभाने में लगे हैं. बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मैदान में हैं तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रैलियां कर रहे हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







