
GUJARAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उमिया माता के 14वें स्थापना दिवस समारोह को करेंगे संबोधित, पाटीदारों की हैं कुलदेवी
AajTak
उमिया माता को पाटीदार समाज की कुलदेवी माना जाता है. जब भूपेंद्र पटेल को गुजरात का सीएम बनाया गया था, तब भी उमिया माता ट्र्स्ट ने उन्हें सीएम बनने पर बधाई दी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे. उमिया माता को पाटीदार (कड़वा) समाज की कुलदेवी माना जाता है. 2008 में मंदिर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था. उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.
पीएम मोदी ने 2008 में मंदिर ट्रस्ट को कई सुझाव दिए थे, जिन्हें मानते हुए ट्रस्ट ने सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में अपने दायरे का विस्तार किया है. यहां आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन और मुफ्त आयुर्वेदिक दवाओं के जरिए उनका उपचार किया जाता है.
भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने पर जताई थी खुशी
बता दें कि जब भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब उमिया माता संस्थान ने इस पर खुशी जाहिर की थी. संस्थान के ट्रस्टी प्रमुख अध्यक्ष ने आजतक से बातचीत कर भूपेंद्र पटेल के गुजरात के नए सीएम बनने पर प्रसन्नता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि पाटीदार समाज से पहली बार सीएम बनाए गए हैं, इसकी हमें बहुत खुशी है. पाटीदार समाज सबको साथ लेकर चलने वाला समाज है. भूपेंद्र पटेल भाई भी सभी को ऐसे ही साथ लेकर चलेंगे और गुजरात का विकास करेंगे. पाटीदार समाज जो है, वो हमेशा हिंदू विचार श्रेणी के साथ रहता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












