
GT Vs RR IPL 2022 Final: रिजर्व डे-सुपर ओवर या फिर..! फाइनल में आई बाधा तो गुजरात-राजस्थान में कौन बनेगा चैम्पियन?
AajTak
गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आईपीएल 2022 के फाइनल में आमने-सामने होंगी. गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अगर कोई बाधा आती है, तब विजेता किसे घोषित किया जाएगा समझिए...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल के लिए फैन्स तैयार हैं. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स (GT Vs RR) की टीमें आमने-सामने होंगी. दो महीने चले टूर्नामेंट के बाद अब एक विजेता मिलने जा रहा है. देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 14 साल के वनवास को खत्म करती है या फिर गुजरात डेब्यू सीजन में ही चैम्पियन बनती है. आईपीएल 2022 फाइनल के लिए कई तरह के नियम बनाए गए. अहमदाबाद में होने वाले मैच में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगर किसी भी कारणवश मैच होने में कुछ दिक्कत आती है तब किस तरह की परिस्थितियां बनेंगी और चैम्पियन कौन-सी टीम होगी, इसको लेकर नियम क्या कहते हैं समझिए... अगर मैच में बारिश हो जाए तो...? गुजरात-राजस्थान के बीच होने वाले फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. 29 मई को अगर मैच की एक भी बॉल नहीं फेंकी जाती है, तो 30 मई को मैच होगा. प्लेऑफ के लिए रिजर्व डे नहीं था, लेकिन फाइनल के लिए यह सुविधा रखी गई है. अगर 29 मई को कुछ ओवर फेंके जाते हैं और फिर बारिश के कारण बाधा होती है, तब अगले दिन उसी के बाद मैच की फिर से शुरू होगा. अगर 29 मई को टॉस होता है और मैच शुरू नहीं होता है, तब 30 मई को फिर से टॉस होगा और फिर फाइनल की शुरुआत होगी.
When there is @RanveerOfficial, there is nothing but oodles of energy. ⚡✨ How excited are you to witness Ranveer set the stage on fire at the #TATAIPL 2022 Final Closing Ceremony at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad❓ 🎆 🎆 https://t.co/uQE7SUWN8n
5 ओवर का मैच या फिर सुपरओवर? अगर मैच बारिश या किसी और कारणवश काफी देर से शुरू होता है, तब दो ऑप्शन बचते हैं. ऐसी स्थिति में मैच 5-5 ओवर का करवाया जाएगा, तब इतने ही ओवर से विजेता निकलेगा. अगर देर रात तक मैच शुरू नहीं होता है, तब सुपरओवर का ऑप्शन भी खुला है. यहां पर फाइनल में भी प्लेऑफ के ही नियम लागू होंगे. फाइनल मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी, अगर यहां मौसम बिगड़ता है तो 10.10 तक इंतज़ार किया जाएगा. इस बीच मैच की शुरुआत होती है, तो ओवर्स में कोई कटौती नहीं की जाएगी. इसके बाद भी मौसम दगा देता है, तब 12.26 तक का इंतज़ार होगा और फिर 5-5 ओवर का मैच करवाया जाएगा. इसके बाद सुपर ओवर का ऑप्शन खुला है, वरना फिर मैच रिजर्व डे में भेज दिया जाएगा. रिजर्व डे के लिए भी यही नियम लागू होगा. एक भी बॉल नहीं फेंकी गई तो चैम्पियन कौन? आईपीएल का इतिहास देखें तो अभी तक ऐसा नहीं हुआ है कि फाइनल में एक भी बॉल ना फेंकी गई हो. लेकिन अगर इस बार ऐसा होता है तो चैम्पियन कौन होगा, इसपर फैन्स की निगाहें हैं. गुजरात टाइटन्स की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर रही थी, साथ ही वह फाइनल में भी सबसे पहले पहुंची. अगर फाइनल डे या फिर रिजर्व डे में एक भी बॉल नहीं फेंकी जाती है और बात प्वाइंट्स के आधार पर चैम्पियन चुनने की आती है तब गुजरात टाइटन्स के खाते में खिताब जा सकता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







