
Ground Report: पहलगाम में आतंकियों ने जहां पर्यटकों पर बरसाईं गोलियां, वहां पहुंचा आजतक, Video
AajTak
पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जो भारत के अलग-अलग राज्यों से कश्मीर घूमने पहुंचे थे. चश्मदीदों ने बताया कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया. खासतौर पर पुरुषों को गोली मारी गई.
पहलगाम की बैसरन घाटी में स्थित जिस घास के मैदान में 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं, आज तक की टीम उस जगह पर पहुंची और ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आतंकी घास के मैदान तक पहुंचे कैसे, उन्हें हथियार लेकर आते हुए किसी ने देखा क्यों नहीं? दरअसल, बैसरन घाटी में जो घास का मैदान है, जिसे अंग्रेजी में मेडो (Meadow) कहते हैं, सैलानी उसी को देखने पहलगाम जाते हैं. मेडो के चारों ओर घने जंगल हैं और यह चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों से घिरा है.
बैसरन घाटी में सैलानी जिस वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ वादियों का दीदार कर रहे थे, मैगी और भेलपूरी का लुत्फ उठा रहे थे, उसी वक्त आतंकी घने जंगलों से निकलकर घास के मैदान में आए और फायरिंग शुरू कर दी. आज तक को स्थानीय लोगों और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक आतंकवादी पेड़ पर चढ़ा हुआ था. बैसरन घाटी में जो मेडो हो उसे चारों ओर से लोहे की जालियों से घेरा गया है. हालांकि, यह जाली इतनी बड़ी नहीं है कि इसे फांदकर घास के मैदान में आया न जा सके. साथ ही मेडो से जंगलों की आरे जाने के लिए बीच में कहीं-कहीं लोहे की जाली को खुला रखा गया है और लोहे की सीढ़ियां बनाई गई हैं. ताकि लोग आसानी से जंगल की ओर जा सकें.
आतंकी इन्हीं सीढ़ियों की मदद से घास के मैदान में घुसे थे. उन्होंने करीब 15 से 20 मिनट तक मेडो में कत्लेआम मचाया और फिर जंगल की ओर भाग गए. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जो भारत के अलग-अलग राज्यों से कश्मीर घूमने पहुंचे थे. चश्मदीदों ने बताया कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया. खासतौर पर पुरुषों को गोली मारी गई. सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 5 से 6 आतंकियों के शामिल होने की आशंका है. इनमें से दो आतंकी स्थानीय थे, जिनकी पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल और त्राल निवासी आसिफ के रूप में हुई है. सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इन दोनों आतंकियों के घरों को बम और बुलडोजर से नष्ट कर दिया है.
आतंकियों की तलाश में बैसरन घाटी के जंगलों में अब भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. आज तक की टीम ने हमले वाली जगह का मुआयना किया, जिसमें पता चला कि आतंकियों को इस जगह के बारे में पूरी जानकारी थी. उन्होंने बैसरन घाटी की पूरी रेकी की थी. यहां के घास के मैदान में खून के धब्बे अब भी मौजूद हैं, आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के निशान मौजूद हैं. एनआईए इस हमले की जांच कर रही है और बैसरन घाटी स्थित मेडो से सबूत इकट्ठे किए हैं. यहां मैगी और भेलपूरी बेचने वालों की तलाश भी जांच एजेंसियों कर रही हैं. उनसे भी पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि कहीं इस आतंकी हमले में उनकी भी कोई भूमिका तो नहीं है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







