
Ground Report: नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन... पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी भी घटी
AajTak
काठमांडू नगर निगम ने राजा ज्ञानेंद्र शाह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें इस नुकसान की भरपाई करने का नोटिस थमा दिया है. नगर निगम में राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना ठोका है और जो भी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने का आदेश दिया है.
नेपाल में शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुई हिंसा के बाद सरकार का एक्शन जारी है. ओली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजा ज्ञानेंद्र शाह की सुरक्षा को पूरी तरीके से बदल दिया है. जितने भी सुरक्षाकर्मी उनकी ड्यूटी पर लगे हुए थे उन सबको बदल दिया गया है और साथ ही साथ उनकी सुरक्षा को घटा भी दिया गया है. पहले जहां ज्ञानेंद्र शाह को 25 सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा दी जाती थी उसे घटाकर अब 16 कर दिया गया है. वहीं, हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी.
वहीं, हिंसा के बाद के हालातों का जायजा लेने के लिए जब हम ग्राउंड पर पहुंचे तो हमें कई नजारे देखने को मिले. पहले हम उस बिल्डिंग के सामने पहुंचे जो सबसे पहले प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आई. क्योंकि इसी बिल्डिंग के सामने तीनकुने मैदान में राजशाही को लेकर जनसभा चल रही . जैसे ही यह सभा उग्र हुई सबसे पहले इस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया और इसी बिल्डिंग के ऊपर पत्रकार टीवी कैमरामैन की जलकर मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद सामान्य होने लगे हालात, ईस्ट काठमांडू में हटा कर्फ्यू, 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार
इसके बाद हम एकीकृत समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर पहुंचे, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है और यह राजनीतिक दल नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की पार्टी का है जिससे प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया था.
वहीं, शुक्रवार को काठमांडू के सड़कों पर जो हिंसक झड़प हुई थी और जिसमें कई मकान, बिल्डिंग, सरकारी दफ्तर और सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आग के हवाले कर दिया गया था उसको लेकर अब काठमांडू नगर निगम ने राजा ज्ञानेंद्र शाह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें इस नुकसान की भरपाई करने का नोटिस थमा दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










