
Ground Report: जानिए क्यों इजरायल के निशाने पर है लेबनान की बेका वैली
AajTak
दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं और हिज्बुल्लाह भी रॉकेट और मिसाइल हमलों के जरिए इजरायल को कड़ा जवाब दे रहा है. इजरायली सेना ने लेबनान में जो जमीनी युद्ध शुरू किया है उससे यहां तनाव बना है. बेरूत में इजरायली सेना चुन-चुनकर हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं.
ईरान ने पहले इजरायल पर मिसाइल अटैक किया और फिर ईरान के सुप्रीम कमांडर ने इजरायल के खिलाफ सीधी जंग का एलान कर दिया. यानी हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए ईरान किसी भी हद तक जाने को तैयार है. लेबनान और इजरायल, दोनों ही जगहों पर 'आजतक' मौजूद हैं और पल-पल की जानकारी आपके सामने ला रहा है.
हिज्बुल्लाह के नए चीफ के मारे जाने पर भी सस्पेंस की कई थ्योरी चलती आई है. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि नसरल्लाह का उत्तराधिकारी इजरायल के खिलाफ हमले को लेकर उतना ही कट्टर रहा है.
बेका वैली में इजरायली बमबारी
आजतक हिज्बुल्लाह के गढ़ में मौजूद है. पूर्वी लेबनान के बेका वैली (Beqaa Valley) में मौजूद हैं आजतक संवाददाता अशरफ वानी, जहां इजरायल ने पिछले 10 दिन में सबसे अधिक हवाई हमले किए हैं. उन्हें शक है कि दक्षिण लेबनान और दक्षिणी बेरूत से भागकर हिज्बुल्लाह के लड़ाके अब बेका वैली में आकर तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'पहले ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करे इजरायल, बाकी चिंता बाद में करनी चाहिए', बोले डोनाल्ड ट्रंप
वहीं दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले लगातार जारी हैं और हिज्बुल्लाह भी रॉकेट और मिसाइल हमलों के जरिए इजरायल को कड़ा जवाब दे रहा है. इजरायली सेना ने लेबनान में जो जमीनी युद्ध शुरू किया है उससे यहां तनाव बना है. बेरूत में इजरायली सेना चुन-चुनकर हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









