
Greece में बड़ा हादसा, दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
AajTak
ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.
ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
ग्रीस की मीडिया के मुताबिक हादसा देर रात हुआ. दुर्घटना किसकी गलती के कारण हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है. ग्रीस के थिसली इलाके के गवर्नर ने बताया कि एक यात्री ट्रेन एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी की तरफ जा रही थी, वहीं एक दूसरी मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा की तरफ आ रही थी. इन दोनों ट्रेनों की लारिसा शहर से पहले ही टक्कर हो गई.
एगोरास्टोस ने कहा कि लगभग 250 यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालकर बसों में थेसालोनिकी शहर के लिए रवाना कर दिया गया है. हादसे के बाद पटरियों पर ट्रेन की टूटी खिड़कियों के कांच फैल गए. हादसे के बाद काफी देर तक ट्रेन से धुएं का गुबार उठता रहा. बचावकर्मियों ने टॉर्च लेकर ट्रेन में फंसे यात्रियों की तलाश की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









