
Goodbye के दौरान जब Amitabh Bachchan से पहली बार मिली थीं Rashmika Mandanna, एक्ट्रेस ने बताया किस्सा
AajTak
रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'गुडबाय' में रश्मिका मंदाना एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्पाय थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' का भी हिस्सा होंगी. यह फिल्म 13 मई, 2022 में रिलीज होनी तय हुई है.
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आजकल अपनी फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं. साल 2021 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है. रश्मिका मंदाना अभी तक तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं. अब रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'गुडबाय' में रश्मिका मंदाना एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्पाय थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' का भी हिस्सा होंगी. यह फिल्म 13 मई, 2022 में रिलीज होनी तय हुई है. हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में जिक्र किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












