
Gold Cards in US: 5 मिलियन डॉलर लेकर दुनियाभर के अमीरों को अमेरिका में बसाएंगे ट्रंप! लेकर आए 'गोल्ड कार्ड' का फॉर्मूला
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जल्द ही गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. यह ग्रीन कार्ड की तरह ही गोल्ड कार्ड होगा. इसकी कीमत पांच मिलियन डॉलर होगी. इस कार्ड के जरिए आपको ग्रीन कार्ड की सुविधाओं के समान ही लाभ मिलेंगे लेकिन कुछ अतिरिक्त लाभ भी होंगे.
इस समय पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले लेते जा रहे हैं. इस बीच खबर है कि ट्रंप सरकार जल्द ही गोल्ड कार्ड (Gold Card) योजना शुरू करने जा रही है. यह योजना ग्रीन कार्ड की तर्ज पर ही होगी लेकिन इससे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे. इससे अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के भी रास्ते खुलेंगे.
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जल्द ही गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. यह ग्रीन कार्ड की तरह ही गोल्ड कार्ड होगा. इसकी कीमत पांच मिलियन डॉलर होगी. इस कार्ड के जरिए आपको ग्रीन कार्ड की सुविधाओं के समान ही लाभ मिलेंगे लेकिन कुछ अतिरिक्त लाभ भी होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह योजना अगले दो हफ्ते में शुरू होने जा रही है और इसके लिए संसद की मंजूरी की भी जरूरत नहीं है. इस दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस गोल्ड कार्ड के जरिए रूस के दौलतमंद अरबपति भी अमेरिका की नागरिकता हासिल कर सकते हैं? तो इस पर ट्रंप ने कहा संभावित रूप से. मैं कुछ रूसी अरबपतियों को जानता हूं, जो बहुत अच्छे हैं. मुझे लगता है कि वे गोल्ड कार्ड को हासिल कर सकते हैं.
ट्रंप ने कहा कि इससे वे अमीर बनेंगे और सफल होंगे. लेकिन उन्हें बहुत पैसा खर्च करना होगा और बहुत सारा टैक्स भी भरना होगा. ये योजना बहुत सफल होगी.
बता दें कि ट्रंप के इस नए गोल्ड कार्ड को पांच मिलियन डॉलर यानी 50 लाख डॉलर की धनराशि में हासिल किया जा सकता है. भारतीय रुपये में यह रकम 43 करोड़ के आसपास है.
यह गोल्ड कार्ड EB-5 की जगह लेगा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








