
Ghaziabad: कौशांबी में 14 साल के बच्चे की हत्या, पार्क में मिली लाश
AajTak
गाजियाबाद के कौशांबी में 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. बच्चे की हत्या किसने और क्यों की है, इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में 14 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बच्चे का शव रेडिसन ब्लू होटल के पीछे बने एक पार्क में पड़ा मिला. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बच्चे की हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है.
बच्चे की पहचान 14 साल के हिमांक भारद्वाज के रूप में की गई है. बच्चे को पार्क में अचेत पड़ा देख कुछ लोग उसे मैक्स अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद किसी तरह बच्चे के माता-पिता को जानकारी मिली.
बताया जा रहा है कि हिमांक के माता-पिता कौशांबी इलाके के पुष्प विहार नाम के कॉलोनी में रहते हैं. बच्चे की मौत की सूचना के बाद वे भी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल, उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है. उधर, पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है कि आखिरी बार बच्चे को किसके साथ देखा गया था. वह यहां तक कैसे पहुंचा.
पुलिस को घंटों बाद मिली सूचना
बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को वारदात के घंटों बाद पता चली. पुलिस से इस संबंध में बातचीत करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल जारी है.
बता दें कि 20 अप्रैल को भी मोदीनगर में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बच्चा अपने घर से स्कूल बस के जरिए स्कूल के लिए निकला था. दावा किया जा रहा है कि बस में स्कूल जाते समय बच्चे का सिर सड़क पर किसी खंभे से टकराया और हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







