
General Hospital फेम एक्ट्रेस Lindsey Pearlman की मौत, कुछ दिनों से थीं लापता
AajTak
Lindsey के पति Vance Smith ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद समाचार साझा किया है. उन्होंने लिखा-'पुलिस ने Lindsey को ढूंढ लिया है. वो जा चुकी है. मैं टूट गया हूं. मैं बाकी बातें बाद में बताउंगा, लेकिन मैं आपको आपके प्यार और आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा. इस वक्त Lindsey के परिवार को प्राइवेसी देने की भी अपील करता हूं.'
अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस Lindsey Pearlman की मौत हो गई है. 43 वर्षीय Lindsey का शव शुक्रवार को 'हॉलीवुड' में पाया गया. जांच अधिकारियों और Lindsey के पति Vance Smith ने बताया कि एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा थीं. गुम होने के कुछ दिनों बाद उनके निधन की खबर सामने आई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












