
Gehraiyaan Review: नकली है दीपिका की गहराइयां का प्यार-धोखा, बोल्ड सीन में दिखी फ्लॉप केमिस्ट्री
AajTak
यूं तो शादी के बाद अफेयर और बेवफाई की कहानियां हम सभी ने बॉलीवुड में कई बार बनते देखी है, लेकिन 'गहराइयां' इस टॉपिक को और गहराई से दिखाती है. फिल्म में एक रिश्ते के होते हुए भी उसके खत्म होने के कारणों पर बात की है. यह फिल्म प्रोग्रेसिव है और साथ ही आप इससे जुड़ भी जाते हैं.
प्यार के मामले, रिश्ते और शादियां सामने से जितनी आसान नजर आती हैं, अंदर से उतनी ही मुश्किल भी होती हैं. 'कुछ कुछ होता है' के राहुल ने कहा था कि प्यार एक बार होता है. लेकिन राहुल गलत था, क्योंकि प्यार सिर्फ एक बार नहीं होता. और अगर होता भी है तो ऐसा नहीं है कि कभी खत्म नहीं होता. प्यार में हर कोई एक दूसरे के लिए मरने-मिटने को तैयार नहीं होता, ये फीलिंग और इसके साथ आने वाला रिश्ता और उसकी जिम्मेदारी चांद तारे तोड़ लाने से ज्यादा भारी होती है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












