
GDP को 15 अरब डॉलर का डेंट, 43000 लोग बेरोजगार... विनाशकारी हो सकते हैं अमेरिका में शटडाउन के नतीजे
AajTak
ट्रंप प्रशासन के आर्थिक सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी शटडाउन लंबा चलता है तो अमेरिका की जीडीपी को हर हफ्ते 15 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है और एक महीने में 43,000 और लोग बेरोजगार हो जाएंगे. शटडाउन के कारण संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है और स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी शटडाउन लंबा खिंचता है तो इसके गंभीर आर्थिक नतीजे हो सकते हैं. POLITICO को मिली व्हाइट हाउस की एक मेमो में कहा गया है कि हर हफ्ते शटडाउन जारी रहने पर अमेरिका की जीडीपी को 15 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है.
अगर शटडाउन एक महीने तक चला तो 43,000 लोग और बेरोजगार हो जाएंगे. इसमें उन 19 लाख संघीय कर्मचारियों का नुकसान शामिल नहीं है, जो या तो बिना वेतन काम कर रहे हैं या फिर छुट्टी पर भेजे गए हैं. इनमें से 80 प्रतिशत वॉशिंगटन में रहते हैं.
स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी की फंडिंग को लेकर हुआ विवाद
व्हाइट हाउस के सहयोगियों का कहना है कि यह दस्तावेज रिपब्लिकन सांसदों को भेजा जाएगा ताकि वे शटडाउन पर अपनी राजनीतिक रणनीति तय कर सकें. कांग्रेस इस समय ओबामाकेयर स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी की फंडिंग को लेकर बंटी हुई है. ट्रंप प्रशासन का दावा है कि ये सब्सिडी अवैध प्रवासियों को मिलेगी.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बयान में कहा, 'सरकारी शटडाउन के असली आर्थिक नतीजों की जिम्मेदारी पूरी तरह से सीनेट डेमोक्रेट्स पर है, जो संघीय सरकार, अर्थव्यवस्था और देश को बंधक बना रहे हैं ताकि अवैध प्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा दिला सकें.'
रिपब्लिकन सांसदों को दोष दे रही जनता

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







