
Gayatri Joshi Car Accident: कैसे एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार से मौत के घाट उतरा स्विस कपल? देखें पूरा वीडियो
AajTak
Gayatri Joshi Car Accident: फिल्म स्वदेश में शाहरूख खान की हीरोइन रहीं गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय इटली में हुए हादसे में जख्मी हो गए. ये हादसा उस वक्त हुआ जब लाल रंग की तेज रफ्तार फरारी कार ने अभिनेत्री गायत्री जोशी की ब्लू रंग की लेम्बोर्गिनी कार को टक्कर मारी. फिर गायत्री जोशी की लैम्बॉर्गिनी कार आगे-आगे जा रही कैंपरवैन से जा टकराई. देखें पूरा हादसा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












