
Gangubai Kathiawadi Celebs Reaction: सेलेब्स को पसंद आया 'Gangubai Kathiawadi' का ट्रेलर, Alia को कहा 'पटाखा'
AajTak
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया का फियर्स लुक वाकई काबिले-तारीफ है. फिल्म में उनका पहनावा, मेकअप, चाल-ढाल और बोली कमाल की है. अपने इस कैरेक्टर में आलिया ने जो बेबाक अंदाज पेश किया है, उसकी तारीफ तो बनती है.
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फैंस तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन दिया है. अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, सभी ने आलिया की तारीफ की है. साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने भी आलिया भट्ट को खूब सराहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












