
Gangubai Kathiawadi के लिए Alia Bhatt ने इस लेजेंडरी एक्ट्रेस को किया फॉलो, देखी उनकी फिल्में
AajTak
आलिया ने बताया कि उन्होंने इस किरदार में ढलने के लिए बहुत सारी क्लासिक हिंदी फिल्में देखीं. उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल के लिए खास तौर पर मीना कुमारी की फिल्में देखीं. आलिया कहती हैं- 'संजय चाहते थे कि मैं मीना कुमारी के काम को देखूं, उनके एक्सप्रेशंस...गाना गाने का तरीका, हालांकि फिल्म में मैं गाने नहीं गा रही हूं.
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट की कमाल की परफॉर्मेंस का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भले ही यह फिल्म अभी रिलीज ना हुई हो पर फिल्म के ट्रेलर ने तहलका मचाया हुआ है. दबंग गंगूबाई के किरदार में आलिया उम्दा नजर आ रही हैं. इस दमदार कैरेक्टर के लिए आलिया ने कैसे खुद को तैयार किया आइए बताते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












