
Gangubai Controversy: 'मेरी मां को सोशल वर्कर से सेक्स वर्कर बना दिया' फिल्म पर भड़का Gangubai का परिवार
AajTak
गंगूबाई काठियाडवाड़ी के ट्रेलर रिलीज के बाद एक ओर जहां पूरा देश इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं एक परिवार ऐसा भी है, जहां ट्रेलर का रिलीज उनके लिए काल बन गया है. परिवार वालों ने फिल्म, संजय लीला भंसाली और राइटर हुसैन जैदी पर मानहानि का दावा किया है.
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म ने उनके परिवार की परेशानी बढ़ा दी है, आलम यह है कि परिवार अब मुंबई के घरों में बार-बार अपना आशियाना बदल रहा है ताकि लोगों के तीखे सवालों से बच सके.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












