
G20 Summit: पीएम मोदी की आज आठ देशों के नेताओं के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक, अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी20 समिट में शामिल होने पहुंच गए. उन्होंने पहले दिन अमेरिका, फ्रांस और चीन के राष्ट्रपति के अलावा ब्रिटेन के पीएम ने मुलाकात की. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी बुधवार को भी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं.
इंडोनेशिया के बाली में जी20 इवेंट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को 16 में से कम से कम 8 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और लंदन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने जी-20 समिट में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की. इसके अलावा पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष मैकी सैल, विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड माल्पस, WHO के प्रमुख टैड्रॉस, IMF की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और डेप्यूटी एमडी गीता गोपीनाथ से भी मुलाकात की.
The interactions with world leaders at the Bali @g20org Summit continue. pic.twitter.com/mGnb6f4jd3
यूक्रेन संकट रोकने पर पीएम का जोर
पीएम मोदी ने एक दिन पहले खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र को संबोधित भी किया था. यहां उन्होंने एक बार फिर रूस और यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया. वह बोले- मैं बार बार कह रहा हूं कि हमें यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कूटनीति के रास्ते पर लौटने का समाधान खोजना होगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










