G20 के सफल आयोजन पर दुनियाभर में बजा भारत का डंका, पढ़ें- PM की तारीफ में क्या बोले दिल्ली आए वैश्विक नेता
AajTak
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके निर्णायक नेतृत्व और वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने के लिए सराहना की. विश्व नेताओं ने भी भारत के आतिथ्य की सराहना की और एक सफल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की प्रशंसा की.
भारत की जी20 की अध्यक्षता से कई ठोस नतीजे सुनिश्चित होने के बीच यहां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके निर्णायक नेतृत्व और वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने के लिए सराहना की. न्यूज एजेंसी के मुताबिक विश्व नेताओं ने भी भारत के आतिथ्य की सराहना की और एक सफल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की प्रशंसा की.
सूत्रों के मुताबिक एक बैठक में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि भारत के नेतृत्व में, हमने देखा है कि हम एक साथ आ सकते हैं, ऐसे समय में जब यह वास्तव में मायने रखता है. जब आप 'भारत मंडपम' में घूमते हैं और इसमें डिस्पले देखते हैं तो हम पता चलता है कि पीएम मोदी, डिजिटल पहल और टेक्नोलॉजी क्या कर सकते हैं. इसके जरिए हमारे देशों के दूरदराज के कोनों में भी लोगों तक सेवाएं पहुंचाई जा सकती है.
शिखर सम्मेलन के दौरान जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने जी 20 का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की तो वहीं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की अध्यक्षता में रखी गई नींव के आधार पर जी 20 सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि शिखर सम्मेलन इस दुनिया के लिए आशीर्वाद साबित होगा.
सूत्रों के मुताबिक, कई नेताओं ने भी ग्लोबल साउथ की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और अफ्रीकी संघ (एयू) को जी 20 का सदस्य बनाने के महत्वपूर्ण निर्णय की सर्वसम्मति से सराहना की. मोदी की सराहना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "अफ्रीकी संघ एक महत्वपूर्ण भागीदार है. आप (मोदी) हमें एक साथ ला रहे हैं, हमें एक साथ रख रहे हैं, हमें याद दिला रहे हैं कि हमारे पास चुनौतियों से मिलकर निपटने की क्षमता है."
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, "मैं अफ्रीकन यूनियन को इस तालिका में लाने के लिए आपकी बुद्धिमत्ता के लिए आपको (मोदी) बधाई देती हूं."

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









