
Fuel Price : हरदीप पुरी ने पूछा- क्यों नहीं कम हो रहीं हवाई टिकटों की कीमतें, ममता बनर्जी ने दिया जवाब
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम कसने के लिए वैट घटाने की अपील की थी. इसे के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उन राज्यों पर हमलावर हो गए हैं, जो पेट्रोल उत्पादों पर ज्यादा वैट वसूल रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेलंगाना पर पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर हमला करने के बाद अब महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल पर निशाना साधा दिया. उन्होंने इस बार हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
उन्होंने ट्वीट कर पूछा,' क्या आपने कभी सोचा है कि हवाई टिकट की कीमतें कम क्यों नहीं होतीं? एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत एयरलाइन संचालन की लागत का करीब 40% होता है लेकिन पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली एटीएफ पर 25% + वैट लगाते हैं जबकि बीजेपी शासित राज्य यूपी और नागालैंड और जम्मू-कश्मीर एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर सिर्फ 1% चार्ज वसूलते हैं.
ममता बनर्जी ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सवाल पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राज्यों पर उंगली उठाने के बजाय केंद्र सरकार को हवाई किराए को कम करने के लिए ATF पर अपने सीमा शुल्क (5%), अतिरिक्त सीमा शुल्क (11%) और उत्पाद शुल्क (11%) को कम करना चाहिए.
किराया घटाने की हमने कोशिश की: ममता
सीएम ममता ने कहा कि हमने बागडोगरा और अंडाल हवाई अड्डों पर ATF पर करों में छूट दी है. कोलकाता में RCS (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) उड़ान फ्लाइटों पर केवल 1%, छोटे विमानों पर 5% और 2012-13 से संचालन शुरू करने वाली सभी एयरलाइनों के लिए 12.5% है. हम हवाई किराए को कम करने के लिए सभी शुल्कों को कम करने में सक्रिय रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार बिना कोशिश किए ही बस मुफ्त उपदेश दे रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







