
France-China के राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे, Jinping बोले- रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं
AajTak
फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने पर शी जिनपिंग ने कहा कि आज दुनिया एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ पर है. चीन और फ्रांस को संयुक्त रूप से मानव विकास के लिए शांति, सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति का रास्ता खोलना चाहिए.
चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो चुके हैं. इस अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों के विकास को महत्व देता है. हम फ्रांस के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं और विकास के नए रास्ते खोलना चाहते हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि थे. इस दौरान दोनों देशों ने सहयोग तेज करने के अलावा हिंद महासागर में एक महत्वाकांक्षी रक्षा रोडमैप का अनावरण किया.
फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने पर शी जिनपिंग ने कहा, "आज दुनिया एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ पर है. चीन और फ्रांस को संयुक्त रूप से मानव विकास के लिए शांति, सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति का रास्ता खोलना चाहिए."
चीनी विदेश मंत्री ने की फ्रांस से आयात की पेशकश
उन्होंने कहा, बुनियादी सिद्धांतों को बनाए रखने, पिछली उपलब्धियों पर निर्माण करने और नया रास्ता खोलने के अवसर के रूप में काम करने को तैयार हैं. भविष्य में चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ठोस और गतिशील बनाएं. वहीं विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन ने फ्रांसीसी आयात बढ़ाने की पेशकश की है.
चीनी विदेश मंत्री ने कहा, "हम उपभोक्ता और निवेश बाजार की मांग को उजागर करना जारी रखेंगे, फ्रांस से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं के आयात का विस्तार करना जारी रखेंगे."
वांग यी ने उम्मीद जताई कि फ्रांस भी चीनी कंपनियों को निष्पक्ष, न्यायसंगत और पूर्वानुमानित कारोबारी माहौल प्रदान करेगा. चीन फ्रांस के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है क्योंकि मैक्रॉन यूरोप को तीसरा ब्लॉक बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं, जो अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाने वाली ताकत है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







