
France: पेरिस के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में 1 की मौत, 4 घायल
AajTak
फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक बार में हुई फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई है. इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने अटैक में शामिल 1 शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है.
फ्रांस के पेरिस शहर में मास शूटिंग की घटना सामने आई है. हमलावर ने पेरिस के एक बार में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमले में शामिल 2 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. इलाके के मेयर ने घटना की पुष्टि की है.
घटना पेरिस के एक नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई. इलाके के मेयर फ्रेंकोइस वागलिन ने एजेंसी को बताया कि हमला पेरिस के 11वें नगर पालिका क्षेत्र में हुआ है. वे यहां के मेयर हैं. वागलिन ने कहा कि उनके क्षेत्र में स्थित चिचा बार में देर रात 2 हमलावरों ने ओपन फायरिंग की.
मेयर फ्रेंकोइस वागलिन ने आगे कहा कि हमले में 1 शख्स की मौत हो गई है. 4 लोग घायल हैं. हमला क्यों किया गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि पुलिस हमले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. वागलिन ने कहा कि इलाके में जल्द ही लोगों के लिए एक मेडिको-साइकोलॉजिकल सेल खोला जाएगा.
नेशनल डे परेड पर हो चुका है हमला
इससे पहले फ्रांस के नीस शहर में 15 जुलाई 2016 को आतंकी हमला हुआ था. यहां एक शख्स बेकाबू ट्रक को लेकर नीस शहर में फ्रेंच नेशनल डे के समारोह के लिए जुटी भीड़ में घुस गया था. हमलावर ने लोगों को रौंदने के बाद फायरिंग भी की थी. हमलावर करीब दो किलोमीटर तक लोगों को रौंदता रहा था.
आतंकी संगठन ISIS ने ली थी जिम्मेदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









