
Film Wrap: KRK के घर मीका-कपिल शर्मा ने किया था हंगामा, पड़ा थप्पड़, रेंग कर चलती थी कहो न प्यार है एक्ट्रेस
AajTak
मंगलवार के दिन फिल्म रैप में पढ़ें क्या खास हुआ? केआरके ने हाल ही में अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए उन सभी विवादों पर चुप्पी तोड़ी जिसका जिक्र मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में किया था. केआरके ने मीका सिंह को अपनी बातों में 'अनपढ़', 'गवार', 'गधा' और एक 'लुक्खा' सिंगर कहा.
मंगलवार के दिन फिल्म रैप में पढ़ें क्या खास हुआ? केआरके ने हाल ही में अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए उन सभी विवादों पर चुप्पी तोड़ी जिसका जिक्र मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में किया था. केआरके ने मीका सिंह को अपनी बातों में 'अनपढ़', 'गवार', 'गधा' और एक 'लुक्खा' सिंगर कहा. वो कहते हैं, 'मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि ये मुझे दुबई में मिले थे, मेरे साथ बहुत बदतमीजी की थी और अगले दिन वो मुझे कहते कि उन्हें याद नहीं पिछली रात क्या हुआ था.' वहीं कहो ना प्यार है फिल्म फेम तनाज ईरानी ने अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में बात की. तनाज ने बताया कि कैसे उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वो रेंग कर चलने लगी थीं. वो व्हीलचेयर पर कहीं भी आने जाने के लिए बाउंड हो गई थीं.
करण जौहर से कार्तिक वसूल रहे 50 करोड़ फीस! अब खरीदी 1 नहीं 2 करोड़ों की प्रॅापर्टी
लंबे समय से चली आ रही अनबन को खत्म करते हुए कार्तिक आर्यन ने फिर करण जौहर से हाथ मिलाया है. अगर कहा जाए साल की शुरुआत उनके लिए अच्छी रही है तो गलत नहीं होगा. वो धर्मा प्रोडक्शन्स की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म में नजर आने वाले हैं. खबर है कि इसके लिए उन्हें 50 करोड़ की फीस दी जा रही है, जबकि फिल्म का बजट की 150 करोड़ है. बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुके कार्तिक का न सिर्फ करियर ग्राफ ऊंचाई पर है, बल्कि पर्सनली भी वो एक लेवल और ऊपर गए हैं. वो रियल एस्टेट में कदम जमा रहे हैं.
'मर जाना चाहती थी', रेंगकर चलती थी एक्ट्रेस, ऑपरेशन के बाद हुआ ऐसा हाल
'कहो ना प्यार है' फिल्म फेम तनाज ईरानी एक बेहद बुरे दौर से गुजरी हैं. उन्हें 2021 में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके बाद उनका एक पैर ज्यादा लंबा हो गया. तनाज ने बताया कि वो वक्त कितना मुश्किल था, क्योंकि उनके दोस्त तक उनके दर्द को समझ नहीं पा रहे थे. वो पेन किलर्स खा रही थीं और हर दिन व्हीलचेयर के सहारे जी रही थीं. तनाज ने हैबिट पॉडकास्ट में कहा कि मैं सोचती रहती थी कि इस हिप में क्या दिक्कत है? मैं क्यों कुछ बेहतर नहीं कर पा रही? मुझे लगा कि मेरे वजन की वजह से प्रॉब्लम बढ़ रही होगी.
KRK का मीका सिंह को जवाब, 'उसे मैंने मारा था थप्पड़, कपिल शर्मा को मेरे गार्ड ने भगाया'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












