
Film Wrap: बुर्ज खलीफा पर छाया 'एनिमल', बेटी संग दुबई पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या?
AajTak
बॉलीवुड, टेलीविजन से लेकर साउथ सिनेमा तक मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है. अपने फिल्म रैप में आप आपको रोज मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर देते हैं. आज हम बता रहे हैं कि शनिवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा.
बॉलीवुड, टेलीविजन से लेकर साउथ सिनेमा तक मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है. अपने फिल्म रैप में आप आपको रोज मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर देते हैं. आज हम बता रहे हैं कि शनिवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कैसा रहा. मुकेश अंबानी ने अपने नाती-नातिन के पहले जन्मदिन को धूमधाम से मनाया, तो वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर बुरफ खलीफा पर दिखाया गया. और भी बहुत कुछ जो आज के दिन हुआ, पढ़ें इस आर्टिकल में.
1 साल के हुए ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे, नाना-नानी ने रखी ग्रैंड पार्टी, पहुंचे सितारे
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार आज के दिन खुशियां मना रहा है. उनकी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे 1 साल के हो रहे हैं. ऐसे में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में ढेरों बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की.
दुबई में अभिषेक-ऐश्वर्या, सेलिब्रेट किया आराध्या का बर्थडे? होटल से जारी फोटो का सच क्या
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जहां ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक-ऐश्वर्या बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने गए हैं.
बुर्ज खलीफा पर छाया 'एनिमल', रणबीर ने बनाई वीडियो, खुला रह गया बॉबी का मुंह

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










