
FBI का मोस्ट वांटेड-5 मिलियन डॉलर का इनाम, वो 'डेड' आतंकी जो अब 'जिंदा' हो गया!
AajTak
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की आखिरी बैठक से पहले पाकिस्तान ने कथित तौर पर FATF को बताया था कि उसने साजिद मीर को गिरफ्तार करके मुकदमा चलाया है. पाकिस्तान की इस कार्रवाई को एफएटीएफ का ग्रे लिस्ट से निकालने की कोशिश के तौर पर माना जा रहा है.
पाकिस्तान का नापाक झूठ एक बार फिर उजागर हो गया है. 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड साजिद मीर (45 साल) जिंदा है और उसे पाकिस्तान की एक एंटी टेररिजम कोर्ट ने 15 साल की कैद की सजा सुनाई है. साजिद मीर FBI (Federal Bureau of Investigation) का मोस्ट वांटेड आतंकी है और उस पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है. इससे पहले ISI आतंकी साजिद मीर की मौत होना बताकर गुमराह करता आ रहा है.
साजिद मीर को कोर्ट ने 2008 के मुंबई हमले के एक हैंडलर को आतंकी फंडिंग के मामले में 15 साल से ज्यादा की जेल की सुना सुनाई है. लश्कर और जमात-उद-दावा से जुड़े आतंकी फंडिंग के मामले देखने वाले एक सीनियर वकील ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में लाहौर में एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कार्यकर्ता साजिद मजीद मीर को कोर्ट ने 15 साल की जेल की सजा सुनाई है. मीर पर चार लाख से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है.
बंद कमरे में हुई सुनवाई
हालांकि, पंजाब पुलिस के आतंकरोधी विभाग (सीटीडी) ने साजिद मीर की सजा को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है. आतंकरोधी विभाग ही ज्यादातर मामलों में दोषियों को सजा मिलने की जानकारी मीडिया से शेयर करता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साजिद मीर के केस की सुनवाई एक बंद कमरे में हुई. यहां मीडिया को आने की इजाजत नहीं दी गई. वकील ने ये भी बताया कि साजिद मीर को इसी साल 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. तब से वह कोर्ट लखपत जेल में बंद है. ISI के दावे के बाद माना जा रहा था कि साजिद मीर की मौत हो गई है.
एफएटीएफ का ग्रे लिस्ट से निकलने की कोशिश
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की आखिरी बैठक से पहले पाकिस्तान ने कथित तौर पर FATF को बताया था कि उसने साजिद मीर को गिरफ्तार करके मुकदमा चलाया है. पाकिस्तान की इस कार्रवाई को एफएटीएफ का ग्रे लिस्ट से निकलने की कोशिश के तौर पर माना जा रहा है. FATF ने जून 2018 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा था और इस्लामाबाद से मनी लॉन्ड्रिंग पर अंकुश लगाने के लिए एक कार्य योजना लागू करने को कहा था. बताते चलें कि अब तक पाकिस्तान मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के नाम पर गुमराह करता रहा है. पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बारे में भी झूठ बोल रहा है और दावा कर रहा है कि अजहर लापता है. उसका कुछ पता नहीं चल रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







