
Fatty liver disease: लिवर हो गया है खराब! अगर पेट में दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत हो जाएं सतर्क
AajTak
Fatty Liver Warning Sign: आज के समय में फैटी लीवर डिसीज (Fatty liver disease) काफी कॉमन हो गई है. नेशनल हेल्थ पोर्टल के मुताबिक, भारत में 9 से 32 प्रतिशत लोगों को नॉन एल्कोहल फैटी लिवर डिसीज हो सकता है. इस बीमारी के कुछ वार्निंग साइन पेट में भी नजर आते हैं, जिनका मतलब होता है कि लिवर डैमेज हो चुका है.
लिवर की बीमारी आज के समय में आम हो गई है. आजकल हर उम्र के लोगों में लिवर से संबंधित समस्या देखने को मिल रही है. लिवर की बीमारी लिवर और उसके आसपास के अंगों को प्रभावित कर सकती है. अधिकतर मामलों में शराब के कारण लिवर की समस्या शुरू होती है लेकिन इसके अलावा भी फैटी लिवर डिसीज के कई कारण होते हैं. लिवर की बीमारी कई तरह की होती है, जिसमें नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज, अल्कोहॉल संबंधित लिवर डिसीज, हेपेटाइटिस, हेमोक्रोमैटोसिस और प्राइमरी पित्त सिरोसिस आदि शामिल हैं. ये सभी बीमारियां लिवर को प्रभावित करती हैं इसलिए लिवर की खास देखभाल करना काफी जरूरी होता है. अगर किसी को पेट में नीचे बताए हुए लक्षण नजर आते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि ये लिवर खराब होने के संकेत हो सकते हैं.
क्या हैं लिवर खराब होने के संकेत
लिवर संबंधित समस्याओं में नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज (NAFLD) के कारण अगर लिवर डैमेज हो जाता है तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. NAFLD लक्षण आमतौर पर पेट के आसपास नजर आते हैं. अच्छा महसूस न करना और थकान महसूस करना फैटी लिवर डिसीज के लक्षण होते हैं. इसके साथ ही पेट के दाईं ओर पसलियों के नीचे दर्द या बेचैनी महसूस होना भी लिवर के खराब होने के संकेत हो सकते हैं.
नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज के ये लक्षण भी न करें अनदेखा:
• अचानक से वेट लॉस • कमजोरी • पीलिया • त्वचा में खुजली • टखनों, पैरों या पेट में सूजन
लेकिन यह भी ध्यान रखें कि पीलिया, त्वचा में खुजली, और सूजन लिवर की बीमारी की शुरुआती स्टेज में नहीं होते, यह बाद में नजर आते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












