
Fatima Sana Shaikh Birthday: 3 साल की उम्र में हुईं यौन शोषण का शिकार, फेस किया कास्टिंग काउच, कैसे 'दंगल गर्ल' बनी स्टार?
AajTak
फैंस के दिलों में बसने वाली फातिम सना शेख बचपन में ही एक बुरे हादसे का सामना कर चुकी हैं. 3 साल की छोटी उम्र में वो सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं. करियर की शुरुआत में फातिमा सना शेख को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है.
Fatima Sana Shaikh Birthday: .'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस और सेलेब्स फातिमा सना शेख को उनके जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और गुड विशेज दे रहे हैं. आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी फातिम सना शेख एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं, लेकिन ये सफर उनके लिए मुश्किलों से भरा रहा. फातिमा सना शेख के बर्थडे पर आज उनके बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं.
बचपन में फातिमा सना शेख के साथ हुआ बुरा हादसा
फैंस के दिलों में बसने वाली फातिम सना शेख बचपन में ही एक बुरे हादसे का सामना कर चुकी हैं. 3 साल की छोटी उम्र में वो सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, जब मैं पांच साल की थी तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी.. नहीं! मैं तीन साल की थी. तो आप समझ सकते हैं कि सेक्सिज्म कितना गहरा है. यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे हम हर रोज लड़ते हैं. मुझे उम्मीद है कि हमारा भविष्य बेहतर होगा.
कास्टिंग काउच का किया सामना
इतना ही नहीं, करियर की शुरुआत में फातिमा सना शेख को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाया था. एक्ट्रेस ने कहा था- मैं कास्टिंग काउच का भी सामना कर चुकी हूं. मुझे ऐसे लोग मिले, जिन्होंने मुझसे कहा कि आप सेक्स के जरिए ही काम पा सकती हैं. इस वजह से कई बार मुझे काम से हाथ धोना पड़ा है. मेरी जगह किसी और को ले लिया गया. लेकिन मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री के बाहर भी बहुत सारे लोग कई तरह की मुश्किलों का सामना करते हैं और सेक्सिज्म हर इंडस्ट्री में है.
लुक्स पर किए गए भद्दे कमेंट्स

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












